{"_id":"69bdaee73694d4489907d98f","slug":"vehicle-theft-gang-busted-two-accused-arrested-panchkula-news-c-87-1-pan1011-134282-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दोपहिया वाहन, पुर्जे और औजार बरामद; चोरी के बाद पार्ट्स बेचते थे आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। वाहन चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन दोपहिया वाहन, उनके पुर्जे और वारदात में इस्तेमाल औजार बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक कुमार और प्रिंस कुमार निवासी विकास नगर, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सेक्टर-5 थाना में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले की जांच के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा।
शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसकी स्प्लेंडर बाइक बेलाविस्टा होटल के पास से चोरी हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 14 मार्च को गांव बीड़ घग्गर बस स्टैंड के पास से आरोपियों को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य वारदातों का खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर एक सफेद एक्टिवा, बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर, एक अन्य बाइक के पार्ट्स, इंजन, टंकी और वाहन खोलने के औजार जैसे हथौड़ा, पाना, चाबियां और पेचकस बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी के बाद वाहनों को खोलकर उनके पुर्जे अलग-अलग बेचते थे। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद 18 मार्च को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending Videos