सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Youth attacked with knife in Rajiv Colony, hospitalized

Panchkula News: राजीव कॉलोनी में युवक पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with knife in Rajiv Colony, hospitalized
विज्ञापन
रंजिश के चलते तीन युवकों ने घेरकर किया वार, पुलिस ने शुरू की जांच
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। राजीव कॉलोनी में सोमवार रात एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-16 थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
घायल की पहचान वेदांत निवासी राजीव कॉलोनी के रूप में हुई है। वेदांत के अनुसार वह रात करीब 8 बजे अपने भाई के साथ घर से बाहर निकला था। इसी दौरान कॉलोनी के तीन युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने उस पर चाकू से हमला कर पेट में वार किया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को उसका भाई तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसका उपचार चल रहा है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed