{"_id":"6a4d6ed7a2d7cd41cd0dc350","slug":"200-shopkeepers-concerned-over-land-measurement-notice-panipat-news-c-18-1-knl1004-943913-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पैमाइश के नोटिस से 200 दुकानदार चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पैमाइश के नोटिस से 200 दुकानदार चिंतित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसीइसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर गांव नौल्था में प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण को लेकर करीब 200 दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। हाईवे किनारे स्थित दुकानदारों को 10 जुलाई को होने वाली जमीन की पैमाइश (निशानदेही) के नोटिस दिए गए हैं। इससे दुकानदारों को अपनी दुकानें टूटने और रोजगार प्रभावित होने की आशंका सता रही है।
मंगलवार को इसराना कानूनगो की ओर से दुकानदारों को नोटिस तामील कराए गए। जो दुकानदार मौके पर नहीं मिले, उनकी दुकानों के बाहर नोटिस चस्पा किए गए। कार्रवाई की प्रति गांव नौल्था के सरपंच को भी भेजी गई है।
दुकानदार सतनारायण, राजकुमार, विजय धीमान, सतबीर सिंह, फूल सिंह, सिलक राम, रामचंद्र, राममेहर और धर्मबीर ने बताया कि पीर बाबा की मजार से आईटीआई तक फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। उनका कहना है कि वे पिछले 20 से 22 वर्षों से यहां व्यापार कर रहे हैं और यही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। ऐसे में पैमाइश के बाद दुकानों पर कार्रवाई की आशंका से सभी चिंतित हैं।
विज्ञापन
दुकानदारों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि यहां पानीपत शहर के एलएनटी पुल की तर्ज पर पिलर आधारित फ्लाईओवर बनाया जाए, ताकि नीचे की मार्केट सुरक्षित रह सके और व्यापार प्रभावित न हो। उनका कहना है
कि यदि इसराना की तरह मिट्टी भराव वाला फ्लाईओवर बनाया गया तो दोनों ओर दीवार बनने से पूरी मार्केट का कारोबार ठप हो जाएगा और सैकड़ों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।