फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Rapid gunfire at locked house in Panipat Rajakhedi village bullets fired at vehicle and gate

पानीपत के राजाखेड़ी गांव में सनसनी: बंद मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, गाड़ी और गेट पर दागीं गोलियां

Wed, 08 Jul 2026 10:58 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 08 Jul 2026 10:58 AM IST
सार

पानीपत के राजाखेड़ी गांव में देर रात अज्ञात हमलावरों द्वारा एक बंद मकान को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने मकान के मुख्य गेट और बाहर खड़ी गाड़ी पर करीब पांच से छह राउंड फायर किए।

विज्ञापन
Rapid gunfire at locked house in Panipat Rajakhedi village bullets fired at vehicle and gate
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

किला थाना क्षेत्र के गांव राजाखेड़ी में देर रात मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। हमलावरों ने मकान के गेट और बाहर खड़ी गाड़ी पर करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

विज्ञापन




गांव के संदीप शर्मा ने बताया कि वह ईको गाड़ी चलाते हैं। वह गांव से बाहर अपने खेत में मकान बनवा रहे हैं। जिसका काम करीब-करीब पूरा हो चुका है। मंगलवार रात को करीब साढ़े आठ बजे वह मकान का ताला लगाकर घर चले गए थे। इसके बाद दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन हमलावर पहुंचे और आते ही मकान पर फायरिंग शुरू कर दी। हमलावरों ने चार से पांच राउंड फायर किए। 
विज्ञापन


गोली लगने से उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए और दीवार में भी गोली लगने के निशान बन गए हैं। सुबह को पुलिस न घटनास्थल पर पहुंचकर गहनता से निरीक्षण किया। मौके पर चार खोखे और एक कारतूस बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने काली टीशर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने गांव के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, संदीप ने गांव के ही एक अन्य युवक पर फायरिंग करने का शक जाहिर किया है। उनका कहना है कि युवक के साथ उनका पैसे के लेन-देन का विवाद है। जिस कारण उसने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच क रही है। किला थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। घटना की जानकारी ली गई। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed