फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Attempt to jump in BSL reservoir, people's wariness of young man's childish knowledge

Mandi News: बीएसएल जलाशय में कूदने का प्रयास, लोगों की सतर्कता से युवक की बची जान

Wed, 08 Jul 2026 05:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Attempt to jump in BSL reservoir, people's wariness of young man's childish knowledge
सुंदरनगर के नरेश चौक में देर शाम हुआ हंगामा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। क्षेत्र के नरेश चौक में मंगलवार देर शाम एक युवक की ओर से बीएसएल जलाशय में कूदने के प्रयास से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और युवकों की सतर्कता से उसे समय रहते जलाशय में कूदने से रोक लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बीबीएमबी कॉलोनी की ओर से नरेश चौक पहुंचा था और उसकी गतिविधियां संदिग्ध और असामान्य प्रतीत हो रही थीं। इसी दौरान उसने अचानक बीएसएल जलाशय में कूदने का प्रयास किया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि बचाव के दौरान युवक ने उसे बचाने वाले युवकों के साथ गाली-गलौज की और मौके पर मौजूद अन्य लोगों से भी उलझ गया। इससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना मिलने पर युवक के परिजन बीबीएमबी कॉलोनी से मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए।घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस संबंध में डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले में स्थानीय थाना से रिपोर्ट तलब की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed