Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Divyang people accuse the government of discrimination, submit memorandum demanding equal pension and other demands
{"_id":"6a4e194aae6c597a410be26f","slug":"video-mandi-divyang-people-accuse-the-government-of-discrimination-submit-memorandum-demanding-equal-pension-and-other-demands-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: दिव्यांगों ने सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप, समान पेंशन समेत कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: दिव्यांगों ने सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप, समान पेंशन समेत कई मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
Ankesh Dogra
Updated Wed, 08 Jul 2026 03:02 PM IST
Link Copied
केंद्र और प्रदेश सरकार पर दिव्यांगों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति, सरकाघाट इकाई ने मंगलवार को अपनी मासिक बैठक में नाराजगी जताई। बैठक के बाद समिति ने उपमंडलाधिकारी (ना.) सरकाघाट के माध्यम से जिला प्रशासन, प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर दिव्यांगों के लिए पूरे देश में एक समान पेंशन सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग उठाई। रोपा कॉलोनी स्थित समिति कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष हरिदास कौशल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अलग-अलग राज्यों में दिव्यांगों को अलग-अलग राशि की पेंशन दी जा रही है, जबकि पूरे देश में दिव्यांगों के लिए समान नीति लागू होनी चाहिए। उनका कहना है कि दिव्यांग किसी भी राज्य का हो, उसे समान सम्मान और समान पेंशन का अधिकार मिलना चाहिए। समिति के प्रदेश महासचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज ने कहा कि अलग-अलग पेंशन राशि तय होने से सरकारी कर्मचारियों पर भी अतिरिक्त प्रशासनिक बोझ बढ़ता है। उनका कहना था कि एक समान पेंशन व्यवस्था लागू होने से लेखा-जोखा और ऑनलाइन प्रक्रिया भी सरल हो जाएगी। ज्ञापन में समिति ने पूरे देश में दिव्यांगों के लिए एक समान पेंशन लागू करने, यूडीआईडी कार्ड को सभी सरकारी एवं निजी बसों तथा दूसरे राज्यों में भी मान्य करने, तहसील स्तर पर ट्रेन पास जारी करने, सरकाघाट बस अड्डे से अस्पताल तक ई-टैक्सी सुविधा उपलब्ध कराने, बसों में दिव्यांगों के लिए ऑनलाइन सीट बुकिंग की व्यवस्था करने तथा नेत्र बाधित और अन्य गंभीर दिव्यांगों के आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी देने की मांग की। इसके अलावा रुकी हुई सहारा पेंशन शीघ्र बहाल करने, संधोल, टिहरा, सरकाघाट, बल्दवाड़ा और धर्मपुर में दिव्यांगता शिविर आयोजित करने, अस्पतालों और सरकारी कार्यालयों में दिव्यांगों के लिए अलग कतार की व्यवस्था करने, लो-फ्लोर बसें चलाने तथा दिव्यांगों के लिए विशेष सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रम आयोजित कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष बालम राम, कर्म सिंह परमार, संगठन मंत्री राजकुमार राणा, टेक चंद, बृज मोहन, सनी, सीताराम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।