{"_id":"6a4e2444e4ef71855800d3d9","slug":"video-a-unique-initiative-by-burahta-school-the-class-10-topper-became-the-headmistress-for-a-day-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: बुराहटा स्कूल की अनूठी पहल, 10वीं की टॉपर बनीं एक दिन की मुख्य अध्यापिका, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं छात्राएं सहायक अध्यापिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: बुराहटा स्कूल की अनूठी पहल, 10वीं की टॉपर बनीं एक दिन की मुख्य अध्यापिका, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं छात्राएं सहायक अध्यापिकाएं
प्रतिभा को सम्मान और नेतृत्व को प्रोत्साहन देने की दिशा में राजकीय उच्च पाठशाला बुराहटा ने एक प्रेरणादायक पहल करते हुए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा निशा ठाकुर को प्रतीकात्मक रूप से एक दिन की मुख्य अध्यापिका का दायित्व सौंपा गया, जबकि द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्राएं जागृति और मानसी ने एक दिन की सहायक अध्यापिका (एसोसिएट टीचर) के रूप में विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों में भाग लिया। यह अभिनव कार्यक्रम जिला मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन की ओर से जिला टॉपर छात्रा को एक दिन का उपायुक्त (डीसी) बनने का अवसर प्रदान करने की प्रेरणादायी पहल से प्रेरित होकर आयोजित किया गया। विद्यालय के इस प्रयास ने छात्राओं को नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी का व्यवहारिक अनुभव प्रदान किया, जिससे उनमें आत्मविश्वास का संचार हुआ। कार्यकारी मुख्य अध्यापिका हंसा चौहान ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ही विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इन छात्राओं से प्रेरणा लेकर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया। विद्यालय के संरक्षक एवं डीएफओ नाचन सुरेंद्र सिंह कश्यप ने कहा कि सफलता निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और ईमानदार मेहनत का प्रतिफल होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।