फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Sensation due to finding dead body of a youth several days old in the forest

Kotdwar News: जंगल में युवक का कई दिन पुराना शव मिलने से सनसनी

Wed, 08 Jul 2026 05:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 08 Jul 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
Sensation due to finding dead body of a youth several days old in the forest
पुरोला। तहसील पुरोला क्षेत्र के डेरिका के समीप जंगल में मंगलवार शाम एक 28 वर्षीय युवक का कई दिन पुराना शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में मिला जबकि उसके पास से जहर की एक शीशी भी बरामद हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम ग्राम प्रहरी ने पुलिस को डेरिका के जंगल में एक अज्ञात युवक का शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुरोला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस जांच में मृतक की पहचान लोकेंद्र भट्ट पुत्र नाथू राम भट्ट, निवासी बसंत नगर, कंडियाल, थाना एवं तहसील पुरोला के रूप में हुई। शव कई दिन पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़-गल चुका था तथा उसके कुछ अंगों को जंगली जानवरों के नोचने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार शव के पास से जहर की एक शीशी भी बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed