फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Mourning in Nainidanda over the sacrifice of Dandatoli's brave son, Chandramohan Singh.

Kotdwar News: डांडातोली के वीर सपूत चंद्रमोहन सिंह के बलिदान से नैनीडांडा में शोक

Wed, 08 Jul 2026 05:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 08 Jul 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Mourning in Nainidanda over the sacrifice of Dandatoli's brave son, Chandramohan Singh.
गांव में रहता है सबसे छोटे भाई का परिवार, ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
विज्ञापन

कोटद्वार। मणिपुर के उखरुल में आतंकियों के हमले में बलिदान हुए वीर जवान चंद्रमोहन सिंह के नैनीडांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भोपाटी खौल के राजस्व ग्राम डांडातोली में इस समय मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने वीर बलिदानी को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक माह पहले ही बलिदानी चंद्रमोहन सिंह के पिता गोविंद सिंह का निधन हो गया था। उस समय चंद्रमोहन परिवार सहित गांव आए थे। बाद में वापस गाजियाबाद लौट गए थे। किसी को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि यह उनकी गांव की अंतिम यात्रा होगी। परिजनों के अनुसार, चंद्रमोहन सिंह के बड़े भाई सुरेंद्र सिंह का पहले ही निधन हो चुका है।
विज्ञापन

उनका परिवार तो गाजियाबाद में रहता ही है, चंद्रमोहन सिंह और दूसरे भाई पंचम सिंह का परिवार भी गाजियाबाद में ही रहता है। सबसे छोटे भाई आनंद सिंह का परिवार गांव डांडातोली में निवास करता है। चंद्रमोहन के बलिदान की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ ही पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलिदानी के भाई पंचम सिंह ने बताया कि चंद्रमोहन सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार देर शाम तक गाजियाबाद स्थित उनके आवास पहुंचने की उम्मीद है। ब्लॉक प्रमुख प्रकीर्ण नेगी, ग्राम प्रधान विमला देवी, पूर्व प्रधान जशोदा रावत, डबल सिंह रावत सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने शहीद चंद्रमोहन सिंह के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed