{"_id":"6a4e47c960731fe1ce029dd8","slug":"128-beneficiaries-received-the-benefits-of-schemes-at-the-public-service-camp-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124918-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: जनसेवा शिविर में 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: जनसेवा शिविर में 128 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
Wed, 08 Jul 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 08 Jul 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिविर में स्वास्थ्य जांच, स्वरोजगार, पेंशन, बीज व महालक्ष्मी किट का वितरण
कोटद्वार। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बुधवार को जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के सभागार में जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में एक ही स्थान पर सभी सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया।
शिविर में पहुंचे लोगों के आवेदनों और शिकायतों पर संबंधित विभागों ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कई मामलों का तत्काल निस्तारण किया। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर लाभार्थियों से संवाद किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 19 जुलाई तक आयोजित होने वाले शिविरों में अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जाए और कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे।
शिविर में कुल 128 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। उद्योग विभाग ने 50 लोगों को ऋण वितरण समायोजन पत्र आदि प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए। स्वास्थ्य विभाग ने 30 लोगों की जांच की। ग्राम्य विकास विभाग ने 10 युवाओं के रोजगार आवेदन भरवाए। आयुर्वेद विभाग ने 10 लाभार्थियों को निशुल्क औषधियां वितरित कीं। समाज कल्याण विभाग ने पांच लोगों को वृद्धावस्था पेंशन योजना की जानकारी दी, जबकि बाल विकास विभाग ने तीन पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट और उद्यान विभाग ने 20 लाभार्थियों को सब्जी के बीज वितरित किए।
विज्ञापन
शिविर में गोसेवा आयोग के अध्यक्ष पं. डॉ. राजेंद्र अणथ्वाल, मेयर शैलेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, नगर आयुक्त पीएल शाह, एसडीएम संदीप कुमार मौजूद रहे।