{"_id":"6a4e517895e26a3d9f0ea481","slug":"elephant-rampages-in-badeth-village-for-the-first-time-panic-among-villagers-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-124917-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: बड़ेथ गांव में पहली बार धमका हाथी, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: बड़ेथ गांव में पहली बार धमका हाथी, ग्रामीणों में दहशत
Wed, 08 Jul 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Wed, 08 Jul 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैंतवाल तोक में हाथी दिखने से मचा हड़कंप
ग्रास्टनगंज में भी मशक्कत कर जंगल की ओर खदेड़ा
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक की ग्रामसभा बड़ेथ के जैंतवाल तोक में बुधवार शाम पहली बार हाथी धमकने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और हाथी को आबादी से दूर जंगल की ओर खदेड़ने की मांग की है।
भाजयुमो के द्वारीखाल मंडल अध्यक्ष आकाश कंडवाल ने बताया कि हिंवल नदी से सटे गहली, भंवासी और जयगांव क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से हाथी की लीद दिखाई दे रही थी लेकिन हाथी नजर नहीं आया था। बुधवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे अचानक एक हाथी जैंतवाल तोक में पहुंच गया। हाथी को देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह हाथी को आबादी क्षेत्र से दूर भगाया। ग्रामीण पंडित गिरीश गौड़ की सूचना के बाद आकाश कंडवाल ने वन विभाग को स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों ने वन विभाग से नियमित गश्त कराने और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, कोटद्वार के सनेह क्षेत्र के ग्रास्टनगंज में भी हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। मंगलवार रात करीब नौ बजे हाथी होटल कॉर्बेट के समीप एक बगीचे में पहुंच गए जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ दिया।
कोटद्वार रेंज के रेंजर विपिन चंद्र जोशी ने बताया कि ग्रास्टनगंज और कांडाखाल क्षेत्र में हाथियों के आबादी क्षेत्र में आने की सूचना मिली थी। दोनों क्षेत्रों में वन विभाग की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।