फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Roads in several parts of the city fell into a bad state after just light rain.

Kotdwar News: मामूली बारिश में ही शहर में कई जगह बदहाल हो गईं सड़कें

Wed, 08 Jul 2026 04:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Roads in several parts of the city fell into a bad state after just light rain.
कहीं गहरे गड्ढे तो कहीं सड़क पर बिखरी बजरी से बनी है दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन

कोटद्वार। शहर में कई जगहों पर सड़क बदहाल हो गई है। कुछ जगह हालात चिंताजनक बने हैं। फिलहाल इसमें सुधार और सड़क पर पानी के जमावड़े को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। दोपहिया वाहन गिर रहे हैं और राहगीर परेशानी झेल रहे हैं।
पहाड़ की तलहटी में बसे शहर कोटद्वार में तीव्र ढाल होने के चलते ऊंचे स्थानों से बरसात का पानी तेजी से आकर बह जाता है जबकि निचले इलाकों में नुकसान की आशंका हर समय बनी रहती है। फिलहाल तो सड़कों को नुकसान हो रहा है। अभी तक हुई मामूली बारिश में ही बदरीनाथ मार्ग पर बेस अस्पताल के निकट, तहसील के सामने, कोतवाली के सामने, मालवीय उद्यान के निकट, झंडाचौक क्षेत्र, सैनिक विश्राम गृह, तीलू रौतेली चौक, देवी रोड, नजीबाबाद मार्ग, कौड़िया चौराहा, बीईएल मार्ग पर अभी से सड़क गड्ढों में तब्दील होने लगी है।
विज्ञापन

इसमें झंडाचौक क्षेत्र में मोड़ होने से स्थिति खतरनाक बनी है। दरअसल गड्ढों से निकल रही बजरी आसपास बिखरी पड़ी है। इस पर दोपहिया वाहन रपट रहे हैं। सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के सामने काफी गहरा गड्ढा कभी भी बड़ी घटना का कारण बन सकता है। रेलवे रोड पर सैनिक विश्राम गृह के सामने बदहाल मार्ग पर वाहन फंसने से जाम लग रहा है। कौड़िया चौराहे से नजीबाबाद हाईवे, यूपी सीमा से सटे दिल्ली फार्म, बीईएल रोड पर भारी यातायात का दबाव होने से खस्ताहाल मार्ग पर खतरे की घंटी बज रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित विभागों को बारिश थमते ही सड़कों पर बने गड्ढों को भरवाने के साथ ही आसपास बिखरी बजरी को हटवाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। -संदीप कुमार, एसडीएम कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed