सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   25 thousand withdrawn from the account by changing the debit card

Panipat News: डेबिट कार्ड बदलकर खाते से निकाले 25 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
25 thousand withdrawn from the account by changing the debit card
विज्ञापन
पानीपत। शहर थाना क्षेत्र में महावीर कॉलोनी जीटी रोड पर एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर दो युवकों ने 25 हजार रुपये निकाल लिए। उनके पास मैसेज आया तो तुरंत ही कार्ड को बंद करा दिया। शहर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली।
Trending Videos

कॉलाेनी के रमेश ने बताया कि वह 17 अप्रैल को जीटी रोड स्थित एक एटीएम बूथ से रुपये निकालने के गए थे। एटीएम बूथ के पास दो युवक खड़े मिले। युवकों ने झांसे में लेकर उनका डेबिट कार्ड बदल लिया और 25 हजार रुपये निकाल लिए। जब उनके पास मैसेज आया तो इसका पता चला जिसके बाद शहर थाने में पहुंचकर इसकी शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एटीएम बूथ और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध युवकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed