सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   300 fast food shops shut after commercial cylinders were not supplied, DFSC inspected agency records

Panipat News: व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने पर फास्ट फूड की 300 दुकानें बंद, डीएफएससी ने एजेंसियों का जांचा रिकॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
300 fast food shops shut after commercial cylinders were not supplied, DFSC inspected agency records
विज्ञापन
पानीपत। व्यावसायिक गैस सिलिंडर न मिलने पर फास्ट फूड की 300 दुकानें बंद हो गई हैं। वहीं खुले में लगने वाली रेहड़ी भी कम हो गई हैं। लोगों ने इस स्थिति में डीजल की टंकी और लकड़ी को विकल्प के रूप में प्रयोग शुरू कर दिया है। इन सबके बीच खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने रविवार को छुट्टी के दिन एजेंसी का औचक निरीक्षण कर स्टॉक की जांच की। नहर बाईपास रोड स्थित एचपी गैस एजेंसी पर पूरा स्टॉक मिला। विभाग ने बाकी एजेंसियों पर भी पर्याप्त स्टॉक होने का दावा किया है।
Trending Videos

डीएफएससी ने लोगों से आपाधापी न मचाने की अपील की है, इसके साथ एजेंसी संचालकों को नियमानुसार आपूर्ति करने के आदेश दिए हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक दिव्या ने एएफएसओ श्याम लाल और निरीक्षक रणबीर छौक्कर के साथ रविवार को नहर बाईपास स्थित एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने एजेंसी का रिकॉर्ड देखने के साथ गोदाम में स्टॉक का मिलान किया। यह सामान्य मिला। डीएफएससी दिव्या ने बताया कि जिले में 37 गैस एजेंसियां हैं। सभी एजेंसी संचालकों से हर रोज रिपोर्ट ली जा रही है। एजेंसियों में पर्याप्त स्टॉक है। लोगों को किसी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है। शहर समेत जिले में नियमानुसार आपूर्ति दी जा रही है।


लोगों के लगातार प्रयास से क्रैश हो रही साइट
लोग सिलिंडर के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर रहे हैं। वे एक बार बुकिंग न होने पर लगातार प्रयास करते रहते हैं। ऐसे में साइट क्रैश हो रही है। इंडेन गैस के सैल्स मैनेजर ने बताया कि उन्होंने साइट पर डाटा निकाला तो एक व्यक्ति ने एक बार में 1100 बार बुकिंग का प्रयास किया। वह इसके लिए लगातार प्रयास करता रहा।



लोगों ने अपनाए विकल्प
व्यावसायिक सिलिंडर न मिलने पर लोगों ने डीजल की टंकी और लकड़ी का विकल्प अपना लिया है। गीता साधक मंडल द्वारा तीन दिवसीय यज्ञ और भंडारे का रविवार को अंतिम दिन रहा। सुनील ने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। भंडारे में सबके लिए प्रसाद बनाना जरूरी था। उन्होंने डीजल का एक चूल्हा लिया और दूसरे को लकड़ी पर चलाया। इसके बाद भंडारे का प्रसाद तैयार किया। असंध रोड स्थित निरंजन फास्ट फूड के संचालक निरंजन ने बताया कि उनके पास आखिरी सिलिंडर चल रहा है, इसमें दो या तीन दिन की गैस बाकी है। व्यावसायिक सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में उनको अपना स्टॉल बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed