{"_id":"69b725ec8b1e78ef5503df12","slug":"e-rickshaw-overturned-after-collision-with-car-five-injured-panipat-news-c-244-1-pnp1006-153810-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार की टक्कर से पलटा ई-रिक्शा, पांच घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। जीटी रोड पर संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल के सामने दिल्ली रोड पर गलत दिशा में आ रही कार की टक्कर से एक ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित सात लोग सवार थे, इसमें से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसमें दो बच्चों को चोट नहीं आई। वे सब चुलकाना धाम पर दर्शन कर लौट रहे थे।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। बाद में उन्हें नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया। मौके पर पहुंची हलदाना चौकी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
ई-रिक्शा चालक जय कुमार निवासी नरेला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शाम बाबा चुलकाना के दर्शन करके नरेला लौट रहे थे। जीटी रोड की फोरलेन पर संत निरंकारी मैदान के सामने दिल्ली रोड पर आगे से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा पलट गया। रिक्शे में सवार अमरेश (42), सीमा (36), बच्चा रियांस (10) व शिव उपाध्याय (39) गंभीर रूप से घायल हो गए। संवाद
Trending Videos