सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   45 support teachers trained in two months

Panipat News: दो माह में तैयार हुए 45 सहयोग शिक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 15 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
45 support teachers trained in two months
अंसल सुशांत सिटी के डी ब्लॉक में योग करते साधक। स्रोत : समिति
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। अंसल सुशांत सिटी के डी-ब्लॉक में आयोजित पतंजलि योग समिति के योग शिविर का रविवार को समापन हुआ। इस दौरान योग साधकों ने विभिन्न योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। दो महीनों में समिति ने 45 नए सहयोग शिक्षक तैयार किए हैं।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन की देखरेख में आयुष विभाग द्वारा 21 जून को शिवाजी स्टेडियम में मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंजलि प्रभारी अशोक अरोड़ा ने शिविर में प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंचतत्वों के संतुलन से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत किए बिना पूर्ण स्वास्थ्य संभव नहीं है। योग शिक्षिका सुमन वाधवा ने बताया कि इस शिविर में नए प्रतिभागियों को भी जोड़ा गया है और योग के साथ-साथ संबंधित विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


योग शिक्षक राजेश आहूजा, सुमन वाधवा, सुनीता खुराना और अनु कटारिया ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं और आसनों का अभ्यास कराया। अशोक अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल का अभ्यास भी कराया। योग शिक्षिका मोनिका खुराना ने कहा कि इस शिविर से प्रतिभागियों को कई नई जानकारियां मिली हैं, जिससे उन्हें निश्चित रूप से लाभ होगा।
जिला प्रभारी अशोक अरोड़ा ने बताया कि पिछले दो महीनों से अलग-अलग स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनसे सैकड़ों लोग जुड़े हैं। अब तक जिले में 45 नए सहयोग शिक्षक तैयार किए जा चुके हैं।
कार्यक्रम में राजेश ठुकराल, गिरीश अग्रवाल, राजेश आहूजा, जेपी गुलाटी, संदीप, संजीव, संजय, सत्यनारायण, अजय, पूनम अरोड़ा, मोनिका, रोमा, करिश्मा, कांता, नीलम, मीनाक्षी व बबली अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed