सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   CGRF hearing conducted without the Chief Engineer.

Panipat News: चीफ इंजीनियर के बिना निपटा दिया सीजीआरएफ दरबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
CGRF hearing conducted without the Chief Engineer.
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम के जोनल सीजीआरएफ दरबार में चेयरमैन एवं रोहतक मंडल के चीफ इंजीनियर राजेंद्र सिंह समय पर नहीं पहुंचे। वे दरबार खत्म होने के करीब डेढ़ घंटे बाद कार्यालय आए। तब तक फरियादी और अन्य लोग जा चुके थे।

नोडल अधिकारी एक्सईएन अमरदीप दहिया की देखरेख में टीम के सामने दरबार चार लोगों ने शिकायत रखी। इनमें बिल अधिक आने की दो शिकायतों का मौके पर निपटान कर दिया। कनेक्शन कम लोड का जारी करने के दो मामलों में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोनल सीजीआरएफ का दरबार मंगलवार को गोहाना रोड सर्कल कार्यालय स्थित एसई कार्यालय में लगाया गया। शिविर सुबह 11 से दोपहर बाद एक बजे तक चला। इसमें जोनल सीजीआरएफ के चेयरमैन एवं रोहतक मंडल के चीफ इंजीनियर राजेंद्र सिंह की अगुवाई में दरबार लगाया जाना था। राजेंद्र सिंह दरबार खत्म होने के करीब डेढ़ घंटे बाद कार्यालय पहुंचे। उस समय तक अधिकारियों ने शिकायतों का समाधान कर दिया था। चीफ इंजीनियर राजेंद्र सिंह ने मुख्यालय की एक बैठक में शामिल होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed