{"_id":"69adf7fbe2e8225f890f6be6","slug":"700-vehicles-seized-still-vehicles-on-service-lane-panipat-news-c-244-1-pnp1006-153405-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: 700 वाहन जब्त, फिर भी सर्विस लेन पर गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: 700 वाहन जब्त, फिर भी सर्विस लेन पर गाड़ियां
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम और पुलिस प्रशासन की ओर से जीटी रोड पर सर्विस लेन में खड़े वाहनों के चालान करने के बाद भी गाड़ियों को कतार लगी रहती है। प्रशासन की ओर से फरवरी में करीब 700 वाहनाें को जब्त कर उनके चालान किए गए है, इसके बाद भी कोई राहत नहीं मिल पा रही है। इससे आमजन को आवाजाही में परेशानी हो रही है।
पुलिस प्रशासन द्वारा हर तरकीब अपनाने के बाद भी वाहन चालक बाज नहीं आ रहे हैं। सर्विस लेन में खड़े वाहनों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे अन्य वाहन चालकों को भी जाम में फंसकर खड़ा रहना पड़ता है।
जीटी रोड पर सर्विस लेन में दिनभर निगम कर्मियों और पुलिस कर्मियों द्वारा गाड़ियों को उठाया जा रहा लेकिन कोई राहत नहीं मिल पा रही है। इसके बावजूद भी लोग सर्विस लेन में ही गाड़ियों को खड़ी कर रहे हैं। दुकानदार गौरव कुमार, संचीत गुप्ता और सुनील ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा हर तरकीब अपनाने के बाद भी लोगों को कोई राहत नहीं मिल पा रही है। लोगों की गाड़ियों को उठाकर उनके चालान होने के बाद भी लोग सर्विस लेन में ही वाहनों को खड़ कर रहे हैं। इससे अन्य लोगों को दिनभर जाम के कारण परेशानी होती है। लोगों के कई बार शिकायत देने के बाद भी समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। लोगों ने समस्या के निस्तारण के लिए जल्द कोई ठोस कदम उठाने की बात कही है। संवाद
Trending Videos