{"_id":"69b15840b722df2ebb0aac0a","slug":"video-disability-certificate-camp-organized-in-the-district-civil-hospital-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: जिला नागरिक अस्पताल में लगाया गया दिव्यांग प्रमाणपत्र शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: जिला नागरिक अस्पताल में लगाया गया दिव्यांग प्रमाणपत्र शिविर
जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने के लिए विशेष शिविर लगाया गया। इसके लिए 26 लोगों ने पंजीकरण कराया। इनमें से मात्र 15 के प्रमाण-पत्र बन पाए। दिव्यांगों को चिकित्सक न मिलने से बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अस्पताल के बोर्ड में पूरे चिकित्सक न बैठने से दिव्यांगों की परेशानी बढ़ रही है। बुधवार को मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोना नागपाल न होने से मरीजों को ज्यादा परेशानी हुई।
बुधवार को अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने के लिए बैठने वाले बोर्ड में पूरे चिकित्सक न होने से दिव्यांगों को दोहरी परीक्षा देकर प्रमाण-पत्र बनवाने पड़ रहे हैं। इस बुधवार 26 दिव्यांगों ने पंजीकरण करवाया। हड्डी रोग विशेषज्ञ के 12, ईएनटी के दो और आंख का एक ही प्रमाण-पत्र बना। वहीं मनोरोग विशेषज्ञ के दिव्यांगों को पिछले दो महीने से अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ ओपीडी ब्लॉक एक में धरातल पर और ईएनटी (कान-नाक-गला) विशेषज्ञ ब्लॉक-एक में पहली मंजिल पर बैठ रहे हैं और बाकी का बोर्ड रेडियोलॉजिस्ट कक्ष के सामने बैठता है इसलिए दिव्यागों को प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए यहां-वहां अस्पताल के भटकना पड़ रहा है।
वर्जन :
अस्पताल में मनोरोग विशेषज्ञ छुट्टी पर चल रही हैं। बाकी सभी चिकित्सकों ने अपने-अपने मरीजों के दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाए हैं। अगले सप्ताह बोर्ड में मनोरोग विशेषज्ञ भी शामिल होंगी। दिव्यांगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।