{"_id":"6a82313dbe4daa3d0207d91b","slug":"a-foot-march-was-launched-from-panipat-to-demand-a-rollback-of-the-ugc-decision-panipat-news-c-244-1-pnp1012-162464-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यूजीसी रोल बैक की मांग के लिए पानीपत शुरू की पैदल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यूजीसी रोल बैक की मांग के लिए पानीपत शुरू की पैदल यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। करणी सेना द्वारा रविवार को जीटी रोड सेक्टर-18 टोल प्लाजा से यूजीसी रोल बैक पैदल यात्रा का शुभारंभ किया। करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। यात्रा पानीपत से चलकर चंडीगढ़ तक पहुंचेगी। 24 अगस्त को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
यूजीसी रोलबैक संघर्ष समिति के जिला प्रधान राम रतन शर्मा ने कहा कि यह यात्रा सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य, अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है। यात्रा के संदेश में भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप, महाराजा सूरजमल, महाराजा अग्रसेन, दानवीर भामाशाह, वीर शिवाजी महाराज, पंजाब केसरी महाराजा रणजीत सिंह तथा शहीद-ए-आजम भगत सिंह जैसे महान महापुरुषों के आदर्शों और संघर्ष को प्रेरणा का स्रोत है।
यात्रा के आयोजक करणी सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष महीपाल सिंह मकराना ने कहा कि यात्रा के माध्यम से व आगामी 24 अगस्त को हरियाणा के राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर मांग की जाएगी की यूजीसी को वापिस लिया जाए। यात्रा विभिन्न जिलों से होती हुई चंडीगढ़ में पहुंचकर संपन्न होगी। सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता, युवा प्रदेश अध्यक्ष लोकेश पट्टीकल्याणा, मोनू पंडित, सूरत सिंह शर्मा, राजेश शर्मा, सचिन भारद्वाज, धर्मवीर बांध, दिनेश शर्मा, बृज शर्मा, सतपाल राणा, जेपी गोड़, अजय शर्मा, बलवान शर्मा जोशी, वाशु शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -