फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man from Nepal riding a bike loses his life after encountering cattle.

Panipat News: गोवंश सामने आने से बाइक सवार नेपाल के युवक की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
Young man from Nepal riding a bike loses his life after encountering cattle.
विक्की का फाइल फोटो। परिजन
इसराना। रोहतक नेशनल हाईवे पर डाहर गांव में स्टेडियम के पास शनिवार देर रात गोवंश सामने आने से मोटरसाइकिल सवार नेपाली युवक विक्की 21 की मौत हो गई। विक्की रात को नौल्था गांव से डाहर की ओर जा रहे थे। स्टेडियम के सामने गोवंश सामने आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

मूल रूप से नेपाल के रहने वाले दिलीप ने बताया कि वह नौल्था में रहते हैं। उनका बेटा विक्की शनिवार रात को किसी काम से नौल्था से डाहर गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह डाहर गांव के स्टेडियम के पास पहुंचे तो अचानक एक गोवंश उनकी मोटरसाइकिल के सामने आ गया।
विज्ञापन

जिससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई और विक्की सड़क पर गिर गया। हादसे में विक्की गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की। पुलिस ने मृतक युवक विक्की के पिता दिलीप के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। इसराना थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed