सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   An ethanol plant with a capacity of 90,000 liters will be built at the sugar mill at a cost of Rs 200 crore.

Panipat News: शुगर मिल में 200 करोड़ से बनेगा 90 हजार लीटर क्षमता का एथेनॉल प्लांट

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 04 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
An ethanol plant with a capacity of 90,000 liters will be built at the sugar mill at a cost of Rs 200 crore.
पानीपत शुगर मिल। संवाद - फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
विज्ञापन
जगमहेंद्र सरोहा

पानीपत। पानीपत शुगर मिल में प्रतिदिन 90 हजार लीटर क्षमता का एक नया एथेनॉल प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस प्लांट के निर्माण पर करीब 200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। यह प्लांट अगले 15 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। यह अनाज आधारित होगा और इंडियन ऑयल की पानीपत रिफाइनरी सहित अन्य तेल कंपनियों को एथेनॉल की आपूर्ति करेगा।

यह प्लांट शून्य तरल निर्वहन तकनीक पर आधारित होगा, जिससे पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव कम होगा। इसमें चावल, मक्का, बाजरा और गन्ने का शीरा कच्चे माल के रूप में उपयोग किया जाएगा। शुगर मिल प्रबंधन ने इस एथेनॉल प्लांट के लिए टेंडर तैयार कर लिया है। इसी सप्ताह टेंडर जारी किया जाएगा और कार्य आदेश मिलने के 15 महीने के भीतर प्लांट चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्लांट 10.7 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। स्थानीय अधिकारियों ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। टेंडर को उच्च खरीद समिति के पास भेजा जाएगा जो कंपनी और दरें तय करेगी। यह प्रदेश का सबसे अधिक क्षमता वाला एथेनॉल प्लांट होगा। इससे पहले कुरुक्षेत्र के शाहाबाद शुगर मिल की क्षमता 60 हजार लीटर प्रतिदिन है।
विज्ञापन
Trending Videos


अनाज आधारित एथेनॉल प्लांट की कार्यप्रणाली
एथेनॉल एक जैव-ईंधन है जिसे पेट्रोल में मिलाकर उपयोग किया जाता है। अनाज आधारित प्लांट में मुख्य रूप से मक्का, चावल और बाजरा जैसे अनाज का उपयोग होता है। शुगर मिल में ऑफ सीजन के दौरान मक्का, चावल और बाजरा का प्रयोग किया जाएगा। बाकी छह महीने गन्ने के शीरे का उपयोग होगा। यह प्लांट पर्यावरण के अनुकूल होगा क्योंकि यह शून्य तरल निर्वहन पर आधारित है।

मिल का पिछला प्रदर्शन और राजस्व
पानीपत शुगर मिल ने इस बार 60 हजार क्विंटल शीरा बेचा था। यह शीरा 1625 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से बेचा गया। इससे मिल को करीब 10.70 करोड़ रुपये का राजस्व मिला। मिल ने इस बार 38.41 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। यह प्रदेश के 10 सहकारी और हैफेड के एक मिल सहित कुल 11 शुगर मिलों में सबसे अधिक है। मिल ने 2.82 करोड़ यूनिट बिजली का निर्यात भी किया, जिससे 17.85 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

सहकारी चीनी मिल में एथोनॉल प्लांट का टेंडर जल्द ही लगाया जाएगा। यह ग्रेन बेस आधारित होगा और प्रदेश का सबसे अधिक कैपेसिटी का बनाया जाएगा। इसे आईओसीएल और दूसरी तेल कंपनियों को दिया जाएगा।
नवदीप नैन, एमडी, सहकारी चीन मिल, पानीपत।

पानीपत शुगर मिल। संवाद

पानीपत शुगर मिल। संवाद- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed