{"_id":"6a208469a3a7ffd279098201","slug":"the-corporation-will-also-get-the-nohra-drain-cleaned-along-with-drain-number-one-two-tenders-have-been-issued-panipat-news-c-244-1-pnp1001-158333-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ड्रेन नंबर-एक के साथ नोहरा ड्रेन की भी सफाई कराएगा निगम, दो टेंडर लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ड्रेन नंबर-एक के साथ नोहरा ड्रेन की भी सफाई कराएगा निगम, दो टेंडर लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
ड्रेन नंबर-एक में जीटी रोड के नजदीक जमा कूड़ा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम इस बार ड्रेन नंबर-वन के साथ नोहरा ड्रेन की भी सफाई कराएगा। निगम ने दोनों ड्रेन के करीब 100 लाख रुपये के दो टेंडर लगाए हैं। इनमें ड्रेन नंबर-वन का 44.74 और नोहरा ड्रेन का करीब 56 लाख रुपये का टेंडर होगा। नोहरा ड्रेन के साथ शहर की दूसरी ड्रेन की भी सफाई कराई जाएगी। निगम दोनों टेंडर अगले सप्ताह तय करने का दावा है। शहरवासियों ने निगम पर ड्रेन की सफाई कार्य में देरी करने के आरोप लगाए हैं।
ड्रेन नंबर-वन शहर की लाइफ लाइन कही जाती है। यह काबड़ी रोड से शुरू होकर शहर में करीब 10 किलोमीटर से होकर सेक्टर-29 से सिवाह गांव स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास निकलती है। पहले पूरी ड्रेन की सफाई सिंचाई विभाग करता था। नगर निगम ने पिछले साल शहर के अंदर की सफाई विभागीय स्तर पर कराई थी। सभी कार्यकारी अभियंता को इसकी जिम्मेदारी दी थी। निगम ने इस बार ड्रेन नंबर-वन की सफाई का टेंडर लगाया है। इसका टेंडर 4 जून को ओपन किया जाएगा। इसमें एक पोकलेन मशीन, दो जेसीबी और 10 ट्रैक्टर ट्राली लगाई जाएंगी।
इस बार नोहरा ड्रेन की कराएगा सफाई
नगर निगम ने इस बार नोहरा ड्रेन की सफाई कराने का फैसला लिया है। यह ड्रेन वार्ड-21 में असंध रोड सौदापुर से शुरू होती है। दत्ता कॉलोनी, कश्यप कॉलोनी, शोंधापुर व बिंझौल डेयरी प्लांट के नजदीक से होकर पानीपत-गोहाना रोड पर ब्राह्मणवास गांव के नजदीक तक पहुंचती है। नगर निगम ने नोहरा के साथ दूसरी ड्रेन की सफाई का 56 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। यह टेंडर 8 जून को खोला जाएगा।
विज्ञापन
निगम पर देरी से टेंडर लगाने के आरोप
शहरवासियों ने ड्रेन के टेंडर से देरी के आरोप लगाए हैं। सेक्टर-11 के अजय कुमार और अशोक गर्ग ने बताया कि ड्रेन की सफाई का अभी तक टेंडर तय नहीं हो पाया है। इसके बाद ठेकेदार को सफाई करने में समय लगेगा। यही स्थिति रही तो इस बार बारिश में ड्रेन का पानी वापस शहर में आ जाएगा। प्रशासन ने ही ड्रेन की सफाई का कार्य 15 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निगम प्रशासन के हिसाब से भी पीछे चल रहा है।
ड्रेन नंबर-वन और नोहरा ड्रेन की सफाई का टेंडर लगाया गया है। दोनों टेंडर अगले सप्ताह फाइनल कर दिए जाएंगे। ठेकेदार को सफाई के साथ सिल्ट उठाने की जिम्मेदारी होगी। यह कार्य 120 दिन का होगा। इसी के आधार पर भुगतान किया जाएगा।
नवीन कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।

Trending Videos