सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   An iron board fell from the elevated highway, causing a traffic jam for a quarter of an hour.

Panipat News: एलिवेटेड हाईवे से नीचे गिरा लोहे का बोर्ड, पौने घंटे तक लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
An iron board fell from the elevated highway, causing a traffic jam for a quarter of an hour.
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत में शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे एलिवेटेड हाईवे से करीब 30 फीट नीचे जीटी रोड पर लोहे का भारी भरकम बोर्ड नीचे गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई वाहन व पैदल व्यक्ति नहीं था। लोहे का बोर्ड गिरने से जीटी रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से जाल को हटाकर यातायात सुचारु किया।
Trending Videos

प्रत्यक्षदर्शी रमेश और कृष्ण ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर जिला सचिवालय की तरफ जा रहे थे। सरकारी विश्रामगृह के पास एलिवेटेड हाईवे से अचानक एक लोहे का बोर्ड नीचे बिजली की तार पर गिर गया। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल तुरंत रोक ली। कुछ देर बोर्ड झूलकर नीचे जीटी रोड पर आ गिरा। इससे जीटी रोड पर जाम की स्थिति हो गई। यातायात पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने पानीपत करनाल लाइन के वाहनों को जीटी रोड के दूसरी तरफ से डायवर्ट किया और जाल को हटाया। करीब आधा घंटे बाद यातायात को दोबारा सुचारु किया गया। बताया जा रहा है कि जाल एलिवेटेड हाईवे पर किसी वाहन से उतरकर नीचे गिरा है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना शहर प्रभारी मुकेश ने बताया कि जीटी रोड पर बोर्ड गिरने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने क्रेन की मदद से बोर्ड का हटाकर यातायात सुचारु कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed