सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Baby girl foetus found in bushes

पानीपत में मानवता शर्मशार: झाड़ियों में मिला बच्ची का भ्रूण, पॉलिथीन में  था बंद;  कुत्तों ने नोचा

माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 15 Mar 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
सार

भ्रूण छह-सात माह का है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है लेकिन भ्रूण को किसने फेंका इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
 

Baby girl foetus found in bushes
शवगृह के बाहर बच्ची के भ्रूण को लेकर जाते जनसेवादल के सदस्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पानीपत में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। बच्ची का करीब सात माह का भ्रूण पॉलिथीन में बंद कर सेक्टर-29 फ्लोरा चौक के पास झाड़ियों में फेंक दिया। जब भ्रूण को आवारा कुत्तों ने नोचना शुरू किया तो आसपास के लोगों ने पॉलिथीन में भ्रूण देखा, तुरंत ही कुत्तों को वहां से भगाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जनसेवा दल के सदस्यों ने भ्रूण का अंतिम संस्कार किया।

Trending Videos


जनसेवा दल के सदस्य चमन लाल गुलाटी ने बताया कि शनिवार को फ्लोरा चौक से सूचना आई थी कि एक पॉलिथीन में एक भ्रूण मिला था। जब वह मौके पर पहुंचे तो आसपास के लोगों ने बताया कि चौक के पास झाड़ियों में कुछ कुत्ते एक पॉलिथीन पर झपट रहे थे। जब ध्यान से देखा तो पॉलिथीन में बच्चे का भ्रूण दिखाई दिया। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। रविवार को भ्रूण का पोस्टमार्टम कराकर जनसेवा दल को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि भ्रूण छह-सात माह का है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है लेकिन भ्रूण को किसने फेंका इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

पहले भी मिलते रहे हैं भ्रूण
पानीपत में पहले भी भ्रूण मिलते रहे हैं। एक दिसंबर को कुटानी रोड पर खाली प्लॉट में नवजात बच्ची का शव मिला था। शव को कुत्तों ने नोच रखा था। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी, इससे पहले नवंबर में पुराना औद्योगिक क्षेत्र में एक माह की बच्ची का शव नहर में मिला था। वहीं, समालखा में भी डेढ़ साल पहले एक बच्ची का भ्रूण मिला था।

फ्लोरा चौक के पास एक बच्ची का भ्रूण मिला था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। भ्रूण किसने फेंका अभी तक पता नहीं चल सका है। -सुभाष, प्रभारी थाना सेक्टर-29

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed