फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Bike collides with parked truck, injured youth dies

Panipat News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, घायल युवक की माैत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with parked truck, injured youth dies
समालखा। जीटी रोड पर पट्टीकल्याणा के पास हाईवे पर खड़े ट्रक की चपेट में आने से घायल हुए कैराना के खुरगान निवासी अमित (28) की मौत हो गई। अमित वर्तमान में ऑफिसर कॉलोनी समालखा में रह रहे थे।
विज्ञापन

अमित के भाई अंकित ने हल्दाना चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ अगस्त को वह अपने भाई अमित के साथ सुबह गन्नौर स्थित अपनी दुकान पर गए थे। रात करीब 10 बजे अमित दुकान बंद कर मोटरसाइकिल से समालखा स्थित घर लौटने लगा। जब वह पट्टीकल्याणा स्थित सीएनजी पंप के पास पहुंचे तो आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने अपना ट्रक अचानक जीटी रोड पर खड़ा कर दिया। अंधेरा होने के कारण अमित ट्रक से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने घायल अमित को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में उसका उपचार चल रहा था। रविवार सुबह करीब छह बजे उपचार के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed