सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Brother's brother-in-law rapes teenage girl.

Panipat News: भाई के साले ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Brother's brother-in-law rapes teenage girl.
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र की एक कंपनी में रहने वाली किशोरी के साथ उसके भाई के साले ने दुष्कर्म कर दिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने भाई को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। कुछ दिन बाद किशोरी ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

किशोरी के पिता ने बताया कि वह चांदनीबाग क्षेत्र की एक कंपनी में परिवार के साथ रहते हैं। एक जून की रात को उसके बेटे का साला आया हुआ था। उसने रात को उनकी 17 साल की बेटी का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद से ही किशोरी गुमसुम रहने लगी। कई दिन तक उसकी हालत देखकर परिजनों को कुछ शक हुआ। जिसके बाद परिजनों ने उससे बात की तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद वह थाने पर पहुंचे और शिकायत दी। थाना चांदनीबाग प्रभारी संदीप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed