सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Case to be Registered Against Procurement Agency if Shortage of Gunny Bags, or Negligence in Procurement and Lifting is Found: SDM Navdeep Nain

बारदाने की कमी, खरीद व उठान में लापरवाही पाई गई तो खरीद एजेंसी पर दर्ज होगा मामला : एसडीएम नवदीप नैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Case to be Registered Against Procurement Agency if Shortage of Gunny Bags, or Negligence in Procurement and Lifting is Found: SDM Navdeep Nain
विज्ञापन
इसराना। इसराना व मतलौडा मंडी में रविवार को एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने दौरा कर खरीद एजेंसियों को गेहूं की खरीद और उठान को समय पर करने के लिए निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने मंडियों में किसानों को कोई परेशानी न हो, इस पर विशेष जोर देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि अगर मंडी में खरीद, उठान व बारदाने में कोई कोताही पाई गई तो एजेंसी पर की मामला दर्ज होगा।
Trending Videos

एसडीएम ने कहा कि मंडियों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम नैन ने कहा कि इसराना मंडी में काम सुचारू रूप से चल रहा है। यहां कोई दिक्कत नहीं है। लिफ्टिंग में भी तेजी लाई जा रही है। अधिकारियों की मंडियों पर निगरानी बनी हुई है। सरकार द्वारा चलाई गई ई खरीद सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने किसानों से अपील की अगर कोई दिक्कत होती है तो किसान सीधा उन्हें फोन पर बताएं उसका तुरंत समाधान होगा। उन्होंने किसानों को अपना नंबर जारी किया। एसडीएम नैन ने मंडियों में इलेक्ट्रॉनिक कांटे भी जांच की और किसानों व आढ़तियों से भी बात की। उन्होंने बताया इसराना मंडी में रविवार शाम तक 232659 की क्विंटल की आवक हुई है। इसमें से एजेंसियों द्वारा 49438 क्विंटल गेहूं खरीद की है। इसराना अनाज मंडी से परचेज हुई है और 15000 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है जो संतोषजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed