{"_id":"6a2f15e1954f821e9f067123","slug":"chairman-ashok-kuchhal-expressed-displeasure-to-the-contractor-regarding-substandard-construction-materials-panipat-news-c-18-1-knl1004-928163-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चेयरमैन अशोक कुच्छल ने घटिया निर्माण सामग्री पर ठेकेदार से जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चेयरमैन अशोक कुच्छल ने घटिया निर्माण सामग्री पर ठेकेदार से जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
समालखा। नगर परिषद समालखा के चेयरमैन अशोक कुच्छल ने रविवार को वार्ड-4 स्थित पटवारखाना के पास निर्माणाधीन पार्क का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान घटिया निर्माण सामग्री पाए जाने पर उन्होंने ठेकेदार से नाराजगी जताई और 10 दिन के भीतर कार्य पूर्ण करने का अल्टीमेटम दिया।साथ ही काम में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की चेतावनी दी।
करीब 25 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस पार्क की चहारदीवारी का कार्य एक माह बाद भी अधूरा पाए जाने पर चेयरमैन ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे से हो रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
निरीक्षण के दौरान वार्ड-4 की पार्षद रेनू धीमान ने पार्क में बेंच, ओपन जिम, गमले, वाटर कूलर, बिजली व्यवस्था, बच्चों के झूले और मिट्टी भराई सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। चेयरमैन ने सभी मांगों को मौके पर ही मंजूरी देते हुए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वार्ड-4 और 5 के हजारों लोगों के लिए यह एकमात्र सार्वजनिक पार्क है, इसलिए इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर वातावरण मिल सके। चेयरमैन ने पार्क का नाम श्री श्याम पार्क रखने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की। इस मौके पर नगर परिषद के जेई राजकुमार ढांडा, वार्ड-4 की पार्षद रेनू धीमान और वार्ड-5 के पार्षद कप्तान छौक्कर मौजूद रहे। संवाद