{"_id":"69f125dc73816a561706bace","slug":"chaupal-will-be-held-in-matalauda-today-officers-will-listen-to-the-problems-panipat-news-c-244-1-pnp1001-156298-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मतलौडा में आज लगेगी चौपाल, समस्याएं सुनेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मतलौडा में आज लगेगी चौपाल, समस्याएं सुनेंगे अफसर
विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा गांव में बुधवार को चौपाल कार्यक्रम किया जाएगा। यह कार्यक्रम अनाज मंडी स्थित बीडीपीओ के कार्यालय में सुबह 10 बजे किया जाएगा। प्रशासनिक व पंचायत विभाग के अधिकारियों के सामने ग्रामीण अपनी प्रमुख समस्याओं को रखेंगे। प्रशासनिक समाधान का खाका खींचेंगे। पंचायत समिति की चेयरमैन के प्रतिनिधि सुरेंद्र और वाइस चेयरमैन के प्रतिनिधि पति नरेश कुमार पंचायत में शामिल होंगे इनके अलावा ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि चौपाल में शामिल होंगे।
अमर उजाला ने मेरा गांव मेरी शान अभियान के तहत मतलौडा के इतिहास और गर्व के विषयों के साथ समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। इसी कड़ी में बुधवार को सुबह 10 बजे बीडीपीओ कार्यालय में चौपाल कार्यक्रम किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से एसडीएम इसराना नवदीप नैन और पंचायत विभाग से बीडीपीओ विशाल शामिल होंगे। एसडीएम इसराना नवदीप नैन ने बताया कि विकास कार्यों को सामूहिक प्रयास से गति दी जा सकती है। लोगों की जागरूकता के लिए इस तरह के कदम उठाने जरूरी है। प्रशासन के स्तर पर लोगों की हर समस्या का समाधान किया जाता है। इसके बाद भी कुछ काम रह जाते हैं तो वे इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से पूरे किए जा सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाया जाएगा शिविर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच व जागरूकता शिविर लगाया जाएगा, इसमें गंभीर बीमारियों के बारे में जागरूक किया जाएगा, इसके साथ मरीजों की जांच भी की जाएगी। शिविर सुबह 10 बजे शुरू किया जाएगा। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। लोगों को किसी भी बीमारी का लक्षण नजर आने पर जांच करानी चाहिए। वहीं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक कार्यक्रम किए जाएंगे।
Trending Videos