सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Class 11 student hangs himself after scoring low marks in exams

Panipat News: परीक्षा में कम अंक आने पर 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Class 11 student hangs himself after scoring low marks in exams
विज्ञापन
पानीपत। परीक्षा में नंबर कम आने पर तनाव में आए सोनीपत के गन्नौर निवासी 11वीं के छात्र यश ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार शाम करीब पांच बजे छात्र फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर रविवार को उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रिजल्ट आने के बाद से वह शांत थे।
Trending Videos

सोनीपत के गन्नौर निवासी योगेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा यश शर्मा सोनीपत के एक निजी स्कूल की 11वीं में पढ़ता था। उनका शनिवार को 11वीं की परीक्षा परिणाम आया था। यश को करीब 70 प्रतिशत अंक आए थे, लेकिन रसायन और भौतिक विज्ञान में कम अंक आए थे। वह इससे चुपचाप रहता था। वह शनिवार शाम को घर पर अकेला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे कुछ देर बाद घर पहुंचे तो देखा की यश ने फंदा लगा लिया है, उसे तुरंत ही एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने कहीं और ले जाने के लिए कहा। वे उसे पानीपत के जीटी रोड स्थिति एक निजी अस्पताल में लेकर आए। यहां रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर सोनीपत के गन्नौर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। दोपहर को पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए।
परिजनों ने तनाव में आकर बच्चे द्वारा यह कदम उठाने की बात कही। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। बीर सिंह थाना प्रभारी गन्नाैर सोनीपत का कहना है कि रिजल्ट होने से मायूस होकर बच्चे ने यह कदम उठाया है। परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed