{"_id":"6a18080e2fdd21b76c08b69d","slug":"cm-nayab-saini-s-announcement-students-in-haryana-will-now-also-be-entitled-to-free-travel-on-electric-buses-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम नायब सैनी का ऐलान, हरियाणा में अब इलेक्ट्रिक बसों में भी छात्रों को मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम नायब सैनी का ऐलान, हरियाणा में अब इलेक्ट्रिक बसों में भी छात्रों को मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 28 May 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार
सीएम सैनी ने इस बात को स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को इसके लिए कोई नई प्रक्रिया नहीं अपनानी होगी। छात्रों के पास मौजूद मौजूदा 'हरियाणा रोडवेज स्टूडेंट बस पास' ही इन नई इलेक्ट्रिक बसों में पूरी तरह से मान्य होगा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हरियाणा रोडवेज की तर्ज पर अब राज्य की इलेक्ट्रिक बसों में भी छात्रों को मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलेगा।
सीएम सैनी ने इस बात को स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को इसके लिए कोई नई प्रक्रिया नहीं अपनानी होगी। छात्रों के पास मौजूद मौजूदा 'हरियाणा रोडवेज स्टूडेंट बस पास' ही इन नई इलेक्ट्रिक बसों में पूरी तरह से मान्य होगा। सरकार के इस कदम से प्रदेश के हजारों छात्रों को अपने दैनिक आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम ने पुराना डिपो का उद्घाटन करने के साथ ई-बसों को झंडी देकर किया रवाना
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ई-डिपो के उद्घाटन के बाद यहीं पर ई-बसों को झंडी दिखा रवाना किया। उन्हाेंने इसके बाद आर्य पीजी कॉलेज के एसी ऑडिटोरियम में सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पानीपत आए। इनमें पानीपत की 40 बस हैं। पंचकूला, जगाधरी, सोनीपत व कुरुक्षेत्र जिले की ई-बस शामिल हैं।
Trending Videos
मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्टि्रक बस आज के समय की मांग है। हमें तेल और दूसरे पदार्थों पर आत्मनिर्भरता को कम करना होगा। इसकी बजाय बिजली या सौर ऊर्जा की तरफ चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। आमजन को इसमें सहयोग करना चाहिए।