सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Couple duped of Rs 40 lakh in the name of getting visa

Panipat News: दंपती को वीजा दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 03:41 AM IST
विज्ञापन
Couple duped of Rs 40 lakh in the name of getting visa
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

पानीपत। तहसील कैंप के भगत नगर के एक दंपती और उनके बेटे को कनाडा का वीजा और स्थायी निवास पीआर दिलाने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी ली। महिला ने कनाडा में रह रहे एक व्यक्ति और उसके दो अन्य साथियों पर आरोप लगाए है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की जांच के बाद तहसील कैंप थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
महिला प्रमिला ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह 2017 में एक बीमा कंपनी में एजेंट के तौर पर काम कर रही थी। यहां पर जोगिंद्र निवासी डिडवाडी प्रबंधक थे। कुछ दिन के बाद जोगिंद्र कनाडा चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्र ने उनको, उनके पति और बेटे को कनाडा का वीजा और पीआर दिलाने की बात कही। इसके लिए 40 लाख रुपये का खर्च बताया। वह और उनके पति जोगिंद्र की बातों में आ गए और उन्होंने कनाडा जाने की बात तय कर ली। उन्होंने जोगिंद्र व उसके बताए हुए खातों में धीरे-धीरे पैसे जमा करने शुरू कर दिए। उन्होंने कुछ पैसे नकद भी दिए हैं। आरोपी ने 40 लाख रुपये लेने के बाद मार्च 2024 में उनके पति कुलदीप का कनाडा का वीजा लगवा दिया। कनाडा पहुंचने पर न तो उनकी कोई मदद की और न ही पीआर दिलवाई। यही नहीं वह बार-बार अपना और बेटे का वीजा लगवाने की मांग करती रही। आरोपी ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। इस कारण उसे दो साल तक अपने पति से दूर रहना पड़ा। उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने 28 जनवरी 2026 को तीन लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद पैसे देने से भी इंकार कर दिया। एसपी ने इस मामले की जांच स्पेशल डिटेक्टिव टीम को सौंपी थी।
जांच रिपोर्ट के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी के आदेश दिए। तहसील कैंप थाना के प्रभारी बलजीत ने बताया कि एसपी के आदेश के बाद थाना तहसील कैंप पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी जोगिंद्र समेत तीन क खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed