सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand for severe punishment for the guilty in the triple murder case.

युवाओं को भड़काने का खेल सफल नहीं होगा : संजय भाटिया

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Mon, 15 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Demand for severe punishment for the guilty in the triple murder case.
लोगों को संबो​धित करते राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

समालखा। राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया ने कहा कि देश आज आत्मनिर्भरता, पारदर्शिता और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जबकि विपक्ष युवाओं को गुमराह करने और भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास सफल नहीं होगा।
वे रविवार को मॉडल टाउन स्थित रघुनाथ मंदिर सभागार में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित ‘12 साल बेमिसाल’ अभियान के तहत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय भाटिया ने कहा कि पहले सरकारी नौकरियों में सिफारिश, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार का बोलबाला था, लेकिन अब भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि योग्य युवाओं को बिना खर्च और बिना सिफारिश के नौकरियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने ईमानदार अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए पेपर लीक होने की स्थिति में परीक्षाएं रद्द कर एक सख्त संदेश दिया है, ताकि किसी भी तरह का अन्याय न हो।
भाटिया ने कहा कि डिजिटल इंडिया और यूपीआई क्रांति ने देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। आज मोबाइल के माध्यम से कुछ ही सेकंड में भुगतान संभव है, जबकि कई विकसित देश भी इस तकनीक से पीछे हैं।

इस मौके पर समालखा नगर परिषद चेयरमैन अशोक कुच्छल, पार्षद संजय गोयल, मनीष बेनीवाल, विनोद वाल्मीकि, अनिल कालीरमन, पार्षद प्रतिनिधि विपिन छाबड़ा, सुभाष शर्मा, पूर्व पार्षद श्याम बरेजा, पंजाबी समाज वेल्फेयर सोसाइटी के प्रधान संजीव अनेजा, रमेश छाबड़ा, प्रद्युम्न गुलयाणी, जगतार सिंह बिल्ला, आशा वर्मा, शीतल नेगी और जिला परिषद सदस्य शिवानी पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed