{"_id":"6a2f16aa889dc9ac1009bc65","slug":"demand-for-severe-punishment-for-the-guilty-in-the-triple-murder-casedemand-for-severe-punishment-for-the-guilty-in-the-triple-murder-case-panipat-news-c-244-1-pnp1001-158950-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तिहरे हत्याकांड में दोषियों को कड़ी सजा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तिहरे हत्याकांड में दोषियों को कड़ी सजा की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
डिकाडला में नरेंद्र के घर शोक में बैठे लोग। संवाद
- फोटो : samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। डिकाडला के बहुचर्चित तिहरे हत्याकांड को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा अब खुलकर पीड़ित परिवार के समर्थन में उतर आया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा के करीबी सहयोगी नरेंद्र गाहल्याण की हत्या के बाद मोर्चा ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
रविवार को मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद भारद्वाज डिकाडला पहुंचे और मृतक नरेंद्र गाहल्याण के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने समालखा स्थित पंजाबी वेल्फेयर समिति के पूर्व प्रधान लेखराज खट्टर के कार्यालय में मीडिया से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि यह घटना केवल तीन लोगों की हत्या नहीं, बल्कि समाज की कानून-व्यवस्था और मानवीय मूल्यों पर गंभीर प्रहार है। नरेंद्र गाहल्याण राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़े जुझारू कार्यकर्ता थे, जिनकी हत्या से संगठन को गहरा आघात पहुंचा है। विनोद भारद्वाज ने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष, तेज और कठोर जांच हो तथा दोषियों को ऐसा दंड मिले जो भविष्य के लिए उदाहरण बने।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी से राहत जरूर मिली है, लेकिन जब तक पूरे षड्यंत्र का पर्दाफाश कर सभी दोषियों को कानून के दायरे में नहीं लाया जाता, तब तक न्याय अधूरा रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि आतंकवाद विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमएस बिट्टा जल्द ही समालखा का दौरा करेंगे।
इस अवसर पर लेखराज खट्टर, कृष्ण, प्रताप सिंह आट्टा, पंजाबी वेल्फेयर समिति के प्रधान संजीव अनेजा और जोगिंदर खुराना सहित कई लोग मौजूद रहे।