सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Demand raised in the Assembly for an exhibition centre for industries

Panipat News: उद्योगों के लिए प्रदर्शनी केंद्र की विधानसभा में उठाई मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Demand raised in the Assembly for an exhibition centre for industries
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने टेक्सटाइल इंडस्ट्री की प्रदर्शनी केंद्र, जीरो लिक्विड डिस्चार्ज प्लांट, कॉमन बॉयलर के साथ ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया की समस्याओं के समाधान की मांग विधानसभा के बजट सत्र में उठाई। इनके साथ महिला कॉलेज, बाईपास, एलिवेटेड बस स्टॉप, वकीलों के लिए अतिरिक्त चेंबर, यूएचबीवीएन के लिए नए कार्यालय का निर्माण और पानीपत नगर निगम कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा को शामिल किया। साथ ही पालिका बाजार और राजीव कॉलोनी का मुद्दा उठाया गया।
Trending Videos

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने विधानसभा सत्र में मंगलवार को उद्योगों व शहर की अन्य मांगों का रखा। उन्होंने शहर की कुछ परियोजनाओं में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ओल्ड एज होम, वर्किंग वूमन हॉस्टल, अनाथालय (बालक व बालिकाएं), लेबर हॉस्टल, बिशन स्वरूप कॉलोनी का टेंडर, टाउनशिप बैंक्वेट हॉल, रेनीवेल जल आपूर्ति परियोजना, ब्लाइंड स्कूल भवन निर्माण, सेक्टर 11-12 हुड्डा में सीवरेज व स्टॉर्म वाटर निकासी समस्या का समाधान किया जाएं। इसके साथ ऑटोमोबाइल मार्केट, नाइट शेल्टर और निर्माणाधीन दो लाइब्रेरी को पूरा करना, पालिका बाजार के दुकानदारों की समस्याओं के समाधान व राजीव कॉलोनीवासियों के मालिकाना हक की भी मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स
केंद्रीय मंत्री और सीएम का जताया आभार
विधायक प्रमोद विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल का शहर में विकास कार्य कराने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों में पानीपत के विकास में पूर्ण सहयोग मिला है। विधायक ने पानीपत में विकास कार्यों की श्रृंखला के अंतर्गत मदर एंड चाइल्ड अस्पताल, इंडोर स्टेडियम, ऑडिटोरियम, फायर स्टेशन, दो रेलवे ओवरब्रिज, पांच रेलवे अंडरपास, दो फ्लाईओवर, गोहाना रोड, असंध रोड व जाटल रोड की फोर लेनिंग, जर्जर स्कूल भवनों का भव्य पुनर्निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed