सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Holi festival on 1st by Electrical Traders Association

Panipat News: इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से होली महोत्सव एक को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Holi festival on 1st by Electrical Traders Association
विज्ञापन
पानीपत। इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा एक मार्च को देवी मंदिर में भजन संध्या के साथ होली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को वर्किंग कमेटी की बैठक में होली महोत्सव कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा की गई। सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
Trending Videos

अध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से पिछले 12 साल से एसोसिएशन द्वारा होली महोत्सव मनाया जा रहा है। इस साल भी यह धूमधाम से मनाया जाएगा। महासचिव योगेश गोयल ने बताया कि इस बार होली महोत्सव प्राचीन देवी मंदिर में होगा इसमें भजनों का रंग बिखरने के लिए दिल्ली से गायिका रितिक गुप्ता रहेंगी। कार्यक्रम बाहुबली हनुमान की झांकी और फूलों की होली मुख्य आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम में महाआरती की जाएगी। इसमें विशेष रूप से 21 थालियां से बड़े ही भव्य तरीके से आरती की जाएगी। आरती के समय मुख्यातिथि समाजसेवी विजय जैन रहेंगे और ज्योत प्रचंड के मुख्यातिथि गर्ग एग्रो फूड प्रोडक्ट्स से समाजसेवी राजेश गर्ग रहेंगे। इस अवसर पर सह सचिव अमित शर्मा, पप्रधान सूरज बत्रा और नरेंद्र गांधी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed