{"_id":"69c8486b5937b0685f0bcfbb","slug":"diesel-shortage-threatens-350-transporters-halting-vehicles-along-the-way-panipat-news-c-36-1-sknl1003-160568-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डीजल की कमी से 350 ट्रांसपोर्टरों पर संकट, रास्ते में रोक रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डीजल की कमी से 350 ट्रांसपोर्टरों पर संकट, रास्ते में रोक रहे वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। डीजल की कमी का ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है। पर्याप्त ईंधन न मिलने के कारण माल ढुलाई प्रभावित हो रही है।
अंबाला के करीब 350 ट्रांसपोर्टर्स और उनसे जुड़ी पांच हजार गाड़ियों के संचालन पर संकट आ गया है। लंबी दूरी के मार्ग उत्तर प्रदेश, कोलकाता और बेंगलुरु जाने वाली गाड़ियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईंधन की कमी के कारण चालक कैनियां लेकर पेट्रोल पंपों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
आपूर्ति न होने से चालक गाड़ियों को मजबूरी में हाईवे किनारे खड़े कर रहे हैं। सड़क किनारे खड़ी इन गाड़ियों के कारण पुलिस भी चालकों को परेशान कर रही है। चंडीगढ़ और हिमाचल में डीजल सस्ता होने के कारण अंबाला के अधिकतर ट्रांसपोर्टर वहीं से डीजल डलवाते हैं। अब उन्हें वहां भी पूरा डीजल नहीं मिल रहा है।
Trending Videos