सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drizzle in the morning, a storm in the afternoon, and now the weather will remain clear.

Panipat News: सुबह बूंदाबांदी, दोपहर को आंधी, अब मौसम रहेगा साफ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Drizzle in the morning, a storm in the afternoon, and now the weather will remain clear.
दिनभर चली तेज हवा से उड़ती धूल। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। मौसम में सोमवार को एक फिर बदलाव आ गया है। सुबह के साथ तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिनभर मौसम साफ रहा। दोपहर बाद दो बजे फिर से धूलभरी आंधी आई। आसमान में दिनभर बादल आते-जाते रहे।

सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री घटकर 26 पर आ गया। मौसम विशेषज्ञ ने अगले कई दिन मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है।
सोमवार को सुबह ही तेज हवा के साथ बादल छा गए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। सिवाह, नारायणा, नामुंडा व ढिंडार क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई। करीब 30 मिनट बाद मौसम साफ हो गया। इसके बाद तेज धूप निकल आई। बूंदाबांदी के बाद तेज हवा चलने से लोगों को गर्मी के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद करीब दो बजे मौसम ने एक बार फिर करवट ली। करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी शुरू हो गई। यह करीब 15 मिनट तक चली। इससे जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के प्रभारी डॉ. सतपाल ने बताया कि मौसम ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को मौसम में बदलाव आया है। बूंदाबांदी और बादल छाने से न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम हुआ है। अब आगे मौसम साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed