सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Drug smuggler caught at blockade, 204 grams of opium recovered

Panipat News: नाकाबंदी कर नशा तस्कर पकड़ा, 204 ग्राम अफीम बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler caught at blockade, 204 grams of opium recovered
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-1 की टीम ने मंगलवार शाम को काबड़ी रोड नाला के पास नाकाबंदी कर अफीम तस्कर रणधीर उर्फ सोनू निवासी काबड़ी को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 204 ग्राम अफीम बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शॉर्टकट तरीके से रुपये कमाने के लिए तस्करी करता है।
Trending Videos


सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम को उनकी टीम काबड़ी से एम 3एम जाने वाली सड़क पर गश्त कर रही थी। उसी समय सूचना मिली कि एक युवक मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा है, तुरंत ही पुलिस टीम ने नाले के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस ने काबड़ी की ओर से एक्टिवा पर आ रहे रणधीर उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 204 ग्राम अफीम बरामद की। पूछताछ में सोनू ने बताया कि वह स्वयं नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने और शार्टकट तरीके से रुपये कमाने के लिए 15 दिन पहले 500 ग्राम अफीम दिल्ली से खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत के सामने पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed