सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Elections to be held for Ansal's collegium; process to begin on April 15

Panipat News: अंसल के कॉलेजियम पर कराए जाएंगे चुनाव, 15 अप्रैल को शुरू होगी प्रक्रिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Elections to be held for Ansal's collegium; process to begin on April 15
अंसल में बैठक करते स्थानीय लोग। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
पानीपत। अंसल सुशांत सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव कॉलेजियम पर कराया जाएगा। सामान्य बैठक में इस पर सहमति जता दी है। इसके साथ रविवार को ही चुनाव प्रक्रिया तय कर दी। आरडब्ल्यूए के चुनाव की प्रक्रिया 15 अप्रैल को शुरू होकर नौ मई तक चलेगी।
Trending Videos

रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को सायं के समय हुई। बैठक में महत्वपूर्ण एजेंडा संविधान में कुछ संशोधन और चुनाव कराना रहा। महामंत्री सुरेंद्र राणा ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अंसल सुशांत सिटी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव कराए जाने हैं। इसकी प्रक्रिया समय रहते शुरू करने की जरूरत है। सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति के साथ संविधान के सभी संशोधन को स्वीकार किया। चुनाव प्रक्रिया अब कोलेजियम के आधार पर कराने का फैसला लिया। यह 15 अप्रैल से शुरू की जाएगी और नौ मई तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव डेलीगेट सिस्टम से होंगे। प्रत्येक ब्लॉक के सदस्यों में से हर दस पर एक डेलीगेट चुना जाएगा। ये डेलीगेट आगे चुनाव में प्रधान व अन्य पदाधिकारियों को चुनेंगे। चुनाव में प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान, उप प्रधान, सचिव, दो सह सचिव, संगठन सचिव, सह संगठन सचिव और कोषाध्यक्ष होंगे।


अंसल को निगम में किया जाएगा शामिल
स्थानीय लोगों ने अंसल को नगर निगम क्षेत्र में शामिल करने की बात उठाई। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में इसे प्रमुखता से रखने का फैसला हुआ था। सह सचिव हरीश अरोड़ा ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से फोन पर बात की। मंत्री ने बताया कि अंसल को नगर निगम में शामिल करने के प्रयास चल रहे हैं। अंसल काॅलोनी को जल्द ही नगर निगम में शामिल किया जाएगा।


यूपीएससी में नव चयनित कीर्ति के पिता सम्मानित
यूपीएससी में नव चयनित कीर्ति के पिता सेवानिवृत खंड शिक्षा अधिकारी जोगिंद्र सिंह को सम्मानित किया। कीर्ति ने यूपीएससी की परीक्षा में 304वां रैंक पाया है। जोगिंद्र ने कहा कि बेटी किसी से कम नहीं हैं। वे आज मेहनत कर खुद को साबित कर रही हैं। कीर्ति ने यूपीएससी में 304वां रैंक पाकर उनके सपने को भी साकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed