सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electric scooter crashes into tree in Fatehabad; 13-year-old boy dies.

Haryana: पेड़ से टकराई इलेक्ट्रिक स्कूटी, 13 वर्षीय बच्चे की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: मयूर शर्मा Updated Thu, 11 Jun 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना में एक स्कूटी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

Electric scooter crashes into tree in Fatehabad; 13-year-old boy dies.
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फतेहाबाद जिले के गांव भिरड़ाना में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चा इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर गांव की सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें आईं।


आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें, अमित अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed