सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   seb

Panipat News: आग लगी तो इंसार बाजार की तंग गलियों में फंस सकती है दमकल

संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 11 Jun 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
seb
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर


पानीपत। शहर के प्रमुख इंसार बाजार सहित अन्य बाजारों में अतिक्रमण ने गंभीर रूप ले लिया है। दुकानों ने सड़क पर कब्जा कर लिया है, जिससे 25 से 30 फीट चौड़ी सड़कें मात्र चार से पांच फीट की रह गई हैं। इस स्थिति के कारण कई बार पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। यहां आपातकालीन वाहनों का पहुंचना बहुत मुश्किल है। ऐसे में किसी भी हादसे की स्थिति में लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है।
रोहतक में डी-पार्क के नजदीक बाजार में एसी का कंप्रेशर फटने से हुए हादसे के बाद बुधवार को अमर उजाला ने इंसार बाजार की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की। इसमें सामने आया कि शहर के 10 से 15 बाजार ऐसे हैं जहां दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच पाएगी। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में किला मैदान पर झाड़ियों में आग लगने पर दमकल विभाग की गाड़ी नहीं पहुंच पाई थी। तब बाइक फायर यूनिट की मदद से आग पर काबू पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के दोनों तरफ पांच से छह फीट तक अतिक्रमण होने से 25 से 30 फीट की सड़क पर मुश्किल से चार से पांच फीट जगह ही बचती है। ऐसे में पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार भी चारों तरफ से अतिक्रमण की चपेट में हैं।
विज्ञापन

यह स्थिति शहर के सिंगला मार्केट, हलवाई हट्टा, कलंदर चौक, गुड़मंडी बाजार, प्रेम मंदिर की गली और हनुमान मंदिर की गली में भी देखी जा सकती है। यहां दुकान या मकान में आग लगने पर काबू पाना एक बड़ी चुनौती होगी।

सलारजंग गेट पर कर रखा है कब्जा
इंसार बाजार के उत्तर दिशा में स्थित सलारजंग गेट, जो एक बड़ा प्रवेश द्वार है, पर भी लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। गेट के अंदर ठेले और दोनों तरफ फड़ी की रेहड़ियां लगी हुई हैं। इससे 30 फीट के गेट में मुश्किल से आठ से दस फीट जगह बचती है। इसके आगे लगाए गए बैरिकेड्स भी अतिक्रमण से घिरे हैं।


देवी मंदिर रोड पर दुकानदारों के कब्जे
देवी मंदिर सड़क पर भी दुकानदारों ने चार से पांच फीट तक सामान रखकर गलियों पर कब्जा कर लिया है। कई दुकानदारों ने तो अपने स्टॉल तक लगा दिए हैं, जिससे इंसार चौक पर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।


मुख्य गली में पैदल चलना भी कठिन
इंसार चौक से किला बाजार की मुख्य गली करीब 10 फीट चौड़ी है, जिसमें लगभग 200 दुकानें हैं। इस गली में आधा दर्जन छोटी मार्केट भी हैं, जिससे यहां भी दमकल की गाड़ी का पहुंचना मुश्किल है। लालबत्ती मार्केट में भी दुकानों के बाहर रेहड़ी, फड़ी और दोपहिया वाहन खड़े रहते हैं, जिससे सुबह-शाम पैदल चलने वालों को परेशानी होती है।

निगम के प्रयास हुए विफल
नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन वे सभी असफल रहे हैं। दिवाली के समय निगम ने बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया था। इस दौरान थड़े तक तोड़ दिए गए थे, लेकिन अभियान के बाद निगम निष्क्रिय हो गया और अतिक्रमण फिर से बढ़ गया।
फड़ी की समस्या के समाधान के लिए 80 लोगों को एलिवेटेड हाईवे के नीचे जगह दी गई थी। हालांकि, लोगों ने फिर से बाजारों में फड़ी लगाना शुरू कर दिया है।
इंसार बाजार के मुख्य रास्तों पर लगाए गए बैरिकेड्स भी अब केवल सलारजंग गेट पर ही बचे हैं। अन्य जगहों पर ये बैरिकेड्स हटा दिए गए हैं और पुलिसकर्मी भी तैनात नहीं हैं।



नगर निगम ने दिवाली के समय थड़े तोड़ने और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। व्यापारियों ने नगर निगम की कार्रवाई का पूरा सहयोग किया था। दुकानों के बाहर खुद थड़े हटाए थे। नगर निगम की अनदेखी के चलते फिर से अतिक्रमण बढ़ गया था।

गौरव लीखा, प्रधान, संयुक्त व्यापार मंडल।

वर्जन :

निगम ने सभी प्रतिष्ठानों पर आग पर काबू पाने की स्थिति की जांच शुरू कर दी है। निगम बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई चलाएगा। इसके लिए टीम बनाई जाएगी।

डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article