{"_id":"6a306af8a3938663580f2c18","slug":"electricity-supply-will-improve-with-the-creation-of-one-division-and-two-sub-divisions-panipat-news-c-244-1-pnp1001-159007-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एक डिवीजन और दो सब डिवीजन बनने से बेहतर होगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एक डिवीजन और दो सब डिवीजन बनने से बेहतर होगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। यूएचबीपीएन (उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम) ने पानीपत सर्कल में एक डिवीजन और दो सब डिवीजन बनाई हैं। सिटी डिवीजन को दो हिस्सों में कर नई डिवीजन सिटी वेस्ट पानीपत बनाई है। वहीं मॉडल टाउन और सनौली रोड सब डिवीजन में दो नई सब डिवीजन बनाई हैं। बिजली निगम ने नई डिवीजन और सब डिवीजन बनने से आपूर्ति बेहतर होने का दावा किया है। अब नई डिवीजन में एक्सईएन अलग से बैठेंगे।
औद्योगिक नगरी में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। पिछले दिनों गर्मियों में बिजली की मांग प्रतिदिन 1.43 करोड़ पर पहुंच गई थी। बिजली निगम ने बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यालय ने पानीपत सर्कल में नई डिवीजन और सब डिवीजन को तत्काल प्रभाव से संचालित करने की प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
इस नए विस्तार के तहत पानीपत सर्कल के अंतर्गत (ओपी) डिवीजन सिटी वेस्ट पानीपत नाम से एक नई डिवीजन गठित की हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में विद्युत सेवाओं के संचालन को प्रभावी बनाने के लिए दो नए सब डिवीजन भी शुरू किए हैं। इनमें मॉडल टाउन सब डिवीजन से अलग कर असंध रोड सब डिवीजन और सनौली रोड सब डिवीजन का पुनर्गठन कर जीटी रोड सब डिवीजन की स्थापना की है।
विज्ञापन
नवगठित डिवीजन और सब डिवीजन के सुचारू संचालन के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं बढ़ाया जाएगा। इनका कार्यभार वर्तमान में उपलब्ध एक्सईएन, एसडीओ और मौजूदा स्टाफ के माध्यम से ही संभाला जाएगा। प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इस पुनर्गठन से न केवल कर्मचारियों पर कार्यभार का बेहतर वितरण होगा, बल्कि उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण भी संभव हो सकेगा।
पानीपत सर्कल के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उपभोक्ताओं ने इस महत्वपूर्ण और जनहितैषी फैसले का स्वागत करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी है।