सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Electricity will be disrupted for five to seven hours today at 10 substations.

Panipat News: 10 सब स्टेशनों पर आज पांच से सात घंटे बाधित रहेगी बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be disrupted for five to seven hours today at 10 substations.
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम रविवार को जिले के 10 सब स्टेशनों के करीब 50 फीडरों पर मरम्मत कार्य करेगा, इसके चलते बिजली आपूर्ति पांच से सात घंटे बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी।
Trending Videos

बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 132 केवी उरलाना के 33 केवी फीडर पर 11 केवी नारा रोड, जोशी रोड व हैचरी में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी उरलाना के 11 केवी अलूपुर फीडर पर 11 केवी गिरिराज, अलुपुर और नैन में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 220 केवी समालखा के 11 केवी एसएसए में सुबह नौ बजे से शाम को तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब स्टेशन 220 केवी समालखा के 33 केवी डिकाडला फीडर पर 11 केवी एनएनएसएस, हैचरी, डिकाडला रोड, हथवाला रोड, ककरौली, महावटी, खोजकीपुर, राक्सेडा, बिलासपुर, गढी केवल और कृष्णा में सुबह नौ बजे से शाम को तीन बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी प्रकार सब स्टेशन 220 केवी समालखा के 33 केवी मनाना फीडर पर 11 केवी मनाना रोड, विनायक इंडस्ट्रीज, शिवम शेरा और मनाना में सुबह नौ बजे से साढे नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सब स्टेशन 220 केवी समालखा के 33 केवी नेस्ले में सुबह नौ बजे से साढे नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी काबड़ी सीकेटी-2 के 11 केवी मिगलानी, रामपुरा कॉलोनी, काबड़ी, सिद्धार्थ नगर, बाला जी, टीडीआई सिटी, अनिल स्पीनर, आवास ऑनलाइन, प्रेम कोरटैक्स, हरि नगर और न्यू बोहली में सुबह 10 बजे से शाम को चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी अनाज मंडी के 11 केवी शिव नगर में सुबह 10 बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed