सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Villagers felicitated Naitik for winning the medal.

Panipat News: पदक हासिल करने पर नैतिक को ग्रामीणों ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Villagers felicitated Naitik for winning the medal.
​खिलाड़ियों को गांव में पहुंचने पर सम्मानित करते ​भाजपा जिला सचिव कृष्ण दुग्गल। स्वयं
विज्ञापन
पानीपत। खलीला प्रहलादपुर गांव के खिलाड़ी नैतिक ने वुशु में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता एक से तीन फरवरी को देहरादून में आयोजित की गई थी, साथ ही खिलाड़ी अर्पित ने राष्ट्रीय स्तर पर बॉलीवाल प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता चंडीगढ़ में चार से छह फरवरी को आयोजित की गई थी। गांव में पहुंचने पर भाजपा के जिला सचिव कृष्ण दुग्गल और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को पगड़ी और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।
Trending Videos

जिला सचिव कृष्ण दुग्गल ने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। युवाओं को जीवन में शिक्षा के साथ ही खेलों में भी भाग लेकर अपना जीवन संवारें। उन्होंने खिलाड़ी नैतिक और अर्पित ने राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल करने पर उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लग्न से इन प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने युवाओं से अनुरोध किया कि नशे व अन्य बुरी आदतें छोड़कर खेलों में रुचि लें स्वस्थ्य रहें व अपने देश व प्रदेश उत्थान में सहयोगी बनें। विकसित भारत में अपना योगदान दें। इस मौके पर रघुवीर सिंह लडवाल, संतराम भौंसले, मेजर जगदीश खनगवाल, दिलबाग सोलंकी, सुरेंद्र निनानीया व अशोक निनानिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed