सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Worry enough to get the job done...not so much that your life ends: Devi Chitralekha

चिंता इतनी करो कि काम हो जाए...इतनी नहीं कि जिंदगी तमाम हो जाए : देवी चित्रलेखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Worry enough to get the job done...not so much that your life ends: Devi Chitralekha
अनाज मंडी में कथा करती देवी चित्रलेखा। संवाद
विज्ञापन
समालखा। नई अनाज मंडी में श्री शाम बाबा सेवा मंडल द्वारा चल रही भागवत कथा का रविवार को दूसरा दिन रहा। कथा वाचिका देवी चित्रलेखा ने अपने प्रवचन में कहा कि कथा इसलिए नहीं है कि जीवन परिवर्तित हो जाए, ये कथा सिर्फ प्रभु के आनंद को जीने के लिए है। आ जाओ कथा में और जब बैठो तब छोड़ दो प्रभु पर सब कुछ। चिंता इतनी करो कि काम हो जाए पर इतनी नहीं की जिंदगी तमाम हो। हरिनाम में व्यस्त रहिए।
Trending Videos

उन्होंने कलयुग के आरंभ में पांडव कुल भूषण राजा परीक्षित के तपस्या रत शमीक ऋषि के गले में सर्प डालने व ऋषि पुत्र के राजा को नाग द्वारा डसने संबंधी श्राप दिए जाने की कथा भी सुनाई। ऋषियों के परीक्षित को श्राप से मुक्ति दिलाने का उपाय का वर्णन करते हुए श्रीमद्भागवत कथा श्रवण को मुक्ति का सरल उपाय बताया। उन्होंने गोमाता की रक्षा करने का मूल मंत्र दिया युवाओं को प्रेरणा देते हुए उन्हें गो माता की रक्षा करने के लिए आगे आने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर पहुंचकर कथा सुनी। कथा के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed