{"_id":"69ac97d64609df640b07ca19","slug":"entrepreneur-befriended-on-instagram-and-duped-of-rs-22-lakh-in-the-name-of-investment-panipat-news-c-244-1-pnp1012-153345-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उद्यमी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर निवेश के नाम पर 22 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उद्यमी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर निवेश के नाम पर 22 लाख ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठगों ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के झांसे में लेकर उद्यमी से ट्रेडिंग ऐप में निवेश के नाम पर 22 लाख रुपये की ठग लिए। आधा शर्मा नाम की एक युवती ने एक साल पहले उद्यमी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। इसके बाद खुद को दिल्ली की रहने वाली बताकर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर झांसे में लिया। युवती ने मुनाफा कमाने की बात कहकर ऐप के माध्यम से 22 लाख रुपये का निवेश कराया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सनौली रोड निवासी उद्यमी ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फैक्टरी है। उनकी एक साल पहले इंस्टाग्राम पर आधा शर्मा नाम की एक युवती से पहचान हुई। युवती ने खुद को दिल्ली की रहने वाली बताया और कुछ दिनों तक इंस्टाग्राम पर बात होती रही। इसके बाद उनकी दोस्ती बढ़ती गई और व्हाट्सएप पर चैट और बातचीत शुरू हो गई। इसी बीच आरोपी युवती ने ट्रेडिंग ऐप सैमकोमेक्स के बारे में जानकारी दी और कहा कि निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। जिससे वह उसकी बातों में आ गया और ऐप के माध्यम से निवेश करना शुरू कर दिया। उसने धीरे-धीरे 22 लाख रुपये का निवेश कर दिया।
जब उसने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया तो उसने कभी 10 प्रतिशत और कभी 15 प्रतिशत टैक्स काटने की बात कही। जिससे उसके कुछ शक हुआ। इसके बाद उसने अपने पैसे निकालने की बात कही तो आरोपियों ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया। पंकज ने तुरंत ही ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। साथ ही साइबर क्राइम थाने में पहुंचकर शिकायत दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल खातों की जांच की जा रही है।
बाॅक्स
महिला की तलाश में दिल्ली तक पहुंचे उद्यमी
उद्यमी ने बताया कि शुरूआत में महिला ने एक लाख रुपये का निवेश कराया और इसके लिए उन्हें 10 हजार रुपये कमीशन भी दिया। जिससे उन्हें विश्वास हो गया। इसके बाद आरोपी युवती ने अलग-अलग खाते में पैसे जमा कराए। खुद भी युवती अपने नंबर से पैसे जमा करती रही। जिससे उन्हें शक न हो। युवती ने फोन पर बताया कि वह दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी की रहने वाली है। उद्यमी ने बताया कि छह जनवरी को उन्होंने अंतिम किस्त उनके खाते में डाली थी। जब उसका नंबर ब्लॉक किया तो वह महिला के बताए गए पते पर दिल्ली पहुंचे। लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला।
-- -- वर्जन
निवेश के नाम पर 22 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मोबाइल नंबर और खातों की डिटेल कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
-अजय कुमार, प्रभारी साइबर क्राइम थाना।
-- --
Trending Videos