{"_id":"69b7258462cb55504d04f4bd","slug":"even-before-navratri-the-number-of-pilgrims-going-to-mata-vaishno-devi-has-increased-tickets-for-the-train-to-katra-are-full-panipat-news-c-244-1-pnp1011-153788-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नवरात्र से पहले ही माता वैष्णो देवी जाने यात्रियों की बढ़ी संख्या, कटरा जाने वाली ट्रेन में टिकट फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नवरात्र से पहले ही माता वैष्णो देवी जाने यात्रियों की बढ़ी संख्या, कटरा जाने वाली ट्रेन में टिकट फुल
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नवरात्रों के नजदीक आते ही माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। कटरा जाने वाले यात्रियों की भीड़ इन दिनों स्टेशनों पर साफ देखने को मिल रही है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में कटरा जाने के लिए रवाना हो रहे हैं जिसके चलते कटरा जाने वाली ट्रेन में टिकट पूरी तरह फुल हो चुके हैं। स्थिति यह है कि यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो गया है और वेटिंग लिस्ट भी लगातार लंबी होती जा रही है। नवरात्रों के दौरान हर छह महीने में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए कटरा पहुंचते हैं। इस बार भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है और कटरा जाने वाली ट्रेनों में टिकट की भारी मांग है।
यात्री रोहतास ने बताया कि उन्होंने लगभग तीन महीने पहले ही अपने टिकट बुक करवा लिए थे तभी उन्हें कन्फर्म सीट मिल सकी। अब जो यात्री टिकट बुक कराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है। यात्री शीतल और राहुल ने बताया कि नवरात्रों में माता वैष्णो देवी के दर्शन का विशेष महत्व होता है इसलिए लोग पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बनाकर टिकट बुक करा लेते हैं। वहीं जिन लोगों ने समय रहते टिकट बुक नहीं कराए उन्हें अब काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टिकट न मिलने के कारण उन्हें अपनी यात्रा की तारीख बदलनी पड़ रही है। रिजर्वेशन काउंटर और ऑनलाइन बुकिंग दोनों जगहों पर टिकट की मांग लगातार बढ़ रही है। कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 से ऊपर पहुंच चुकी है जिसके कारण कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद भी कम नजर आ रही है।
नवरात्रों के चलते कटरा जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। कटरा के लिए टिकट की मांग काफी ज्यादा है और सीटें पहले से ही बुक हो चुकी हैं। स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार निगरानी की जा रही है ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
-रमेश चंद्र, अधीक्षक रेलवे स्टेशन।
Trending Videos