{"_id":"6a822cbfe1b0a08fb7081771","slug":"fir-registered-against-company-directors-accused-of-fraud-panipat-news-c-244-1-pnp1012-162462-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: ठगी के आरोपी कंपनी के निदेशकों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: ठगी के आरोपी कंपनी के निदेशकों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। थाना सेक्टर-29 पार्ट-2 स्थित स्वास्तिक सिंथेटिक्स कंपनी के निदेशकों पर साझीदार के साथ फर्जीवाड़ा करने के आरोप लगे हैं। लुधियाना के कारोबारी का आरोप है कि उसने कंपनी में 75 लाख रुपये का निवेश किया। लेकिन कंपनी के बाकी साझीदारों ने उसे हिसाब-किताब नहीं दिया।
जब उसने हिसाब मांगा तो उसे बायलर में डालकर हत्या करने की धमकी दी गई। एसपी के निर्देश पर थाना सेक्टर-29 पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लुधियाना के अंसल निवासी कारोबारी सुनील कुमार बुद्धिराजा ने एसपी को शिकायत देकर बताया कि वह जिप निर्माण में काफी समय से काम कर रहे हैं। उनकी लुधियाना में फैक्टरी है।
वर्ष 2024 में पानीपत विक्रम जाजू ने उसके साथ मिलकर कारोबार करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद पानीपत में स्वास्तिक सिंथेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी शुरू की गई और अगस्त 2024 में उसे भी कंपनी का निदेशक बनाया गया।
विज्ञापन
उसने कंपनी में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए 75 लाख रुपये का निवेश किया साथ ही कंपनी को तकनीकी एवं संचालन संबंधी सहयोग भी दिया। उसने आरोप लगाया कि शुरुआत में कंपनी के कारोबार और बिक्री संबंधी जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की जाती थी, लेकिन बाद में कंपनी के कामकाज से संबंधित अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए और उसे उनमें शामिल नहीं किया गया।
कुछ बिलों में कम कीमत और गलत एचएसएन कोड का इस्तेमाल किया गया तथा एक अन्य कंपनी को कम कीमत पर माल उपलब्ध कराया गया।